Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
इस संबंध में पुलिस को आरोपित से पूछताछ में एक के बाद एक विस्फोटक जानकारियां हाथ लगीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके फोन पर कई अश्लील वीडियो मिले हैं।
कोलकाता। आर.जी. कर मामले में गिरफ्तार शख्स पेशे से सिविक वालंटियर है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपित ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इतना ही नहीं, बल्कि यह भी पता चला है कि उसने मौत की सज़ा की मांग की है। इस संबंध में पुलिस को आरोपित से पूछताछ में एक के बाद एक विस्फोटक जानकारियां हाथ लगीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके फोन पर कई अश्लील वीडियो मिले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपित को वर्ष 2019 में सिविक वालंटियर के तौर पर नौकरी मिल गई थी। वह इतना प्रभावशाली था कि एक भी दिन काम किए बिना कल्याण समिति में चला गया। आरोप है कि वहां पुलिस बैरक के नियम तोड़ने शुरू कर दिए। यह भी आरोप है कि कई बार वह पुलिस फोर्स की महिलाओं को भी फोन कर परेशान करता था।
पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि घटना वाली रात पीड़िता ने नीरज चोपड़ा का गेम देखा था। सभी लोगों के चले जाने पर महिला डॉक्टर सेमिनार हॉल में सो गई थी। उसके साथ जघन्य अपराध की घटना रात तीन बजे के बाद हुई। पुलिस को पता चला है कि आरोपित नशे की हालत में अस्पताल में घुसा था। साढ़े चार बजे के बाद वह बाहर चला गया था।
सूत्रों के मुताबिक, उस दिन सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार लोग दिखे थे। घटनास्थल से एक हेडफोन बरामद हुआ है। पीड़िता के परिवार ने कहा है कि हेडफोन उनकी बेटी का नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ब्लूटूथ कनेक्ट कर यह सुनिश्चित कर लिया है ब्लू टूथ आरोपित का है।